इंटर कला के 12वीं कक्षा के भूगोल के तीसरे पाठ का प्रश्न - उत्तर का पहला भाग
- S. S. +2 H/S SIMARIA

- May 12, 2020
- 2 min read
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (दो अंक वाले प्रश्न)
प्रश्न 1. भारत में प्रथम संपूर्ण जनगणना कब हुई थी?
उत्तर : 1881
प्रश्न 2. जनसंख्या वृद्धि या परिवर्तन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर : दो विभिन्न समय बिंदुओं के मध्य जनसंख्या के होने वाले शुद्ध परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहते हैं।
प्रश्न 3. जनांकिकी विशेषताओं के अंतर्गत किन बातों का अध्ययन किया जाता है।
उत्तर :जनसंख्या की भौतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक विशेषताओं को जनसंख्या का संघटन कहते हैं। आयु, लिंग, निवास, स्थान, भाषा, वैवाहिक स्थिति, मानव प्रजातीयता, साक्षरता शिक्षा, व्यावसायिक संरचना प्रमुख सामाजिक आर्थिक विशेषताएं हैं।
प्रश्न 4. जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि की गणना कैसे की जाती है?
उत्तर : जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि = (जन्म-मृत्यु) + (अप्रवास - उत्प्रवास)
प्रश्न 5. भारत में कौन-से राज्य में बौद्ध सबसे ज्यादा है?
उत्तर : महाराष्ट्र में (कुल जनसंख्या में सर्वाधिक प्रतिशत सिक्किम में हैं)
प्रश्न 6. भारत में कौन-सा भाषाई समूह विशालतम है?
उत्तर : भारतीय आर्य समूह ।
प्रश्न 7. श्रम की प्रतिभागिता दर क्या होती है?
उत्तर : कुल जनसंख्या में कार्यरत जनसंख्या के अनुपात को श्रम की प्रतिभागिता दर कहते हैं।
प्रश्न 8. जनसंख्या के आंकड़ों का स्रोत क्या है?
उत्तर : प्रति दस वर्ष बाद होने वाली जनगणना (भारतीय जनगणना विभाग)
प्रश्न 9. मुख्य श्रमिक किसे कहते हैं?
उत्तर : वर्ष में 183 दिन (कम से कम) रोजगार में लगे हुए व्यक्ति को मुख्य श्रमिक कहते है।
प्रश्न 10. भारत की जनसंख्या का अधिकांश भाग किस वर्ग के आर्थिक कार्य में लगा हैं यह जनसंख्या कितने प्रतिशत है।
उत्तर : भारत की लगभग 58.2 प्रतिशत आबादी कृषि एवं कृषि संबंधित कार्यों में संलग्न है।
प्रश्न 11. सन् 2003 में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित युवा नीति का प्रमुख ध्येय बताइये।
उत्तर : भारत सरकार द्वारा प्रायोजित इस नीति का ध्येय निर्णय लेने में युवाओं की प्रभावी सहभागिता और एक सुयोग्य नेतृत्व के उत्तर दायित्वों के निर्वहन के संदर्भ में सशक्त करना है। प्रश्न 12. 2001 की व 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर क्या है?
उत्तर : 2001 की 2.4 प्रतिशत व 2011 की 1.64 प्रतिशत जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर है। प्रश्न 13. कायिक और कृषि घनत्व का सूत्र लिखिए?
कुल जनसंख्या कायिक घनत्व
निवल कृषित क्षेत्र कुल कृषि जनसंख्या
कृषीय घनत्व
= निवल कृषित क्षेत्र
प्रश्न 14. भारत में उत्तर-पूर्वी राज्यों की भाषाएँ किस भाषा परिवार से संबंधित है?
उत्तर : उत्तर पूर्वी राज्यों की भाषाएँ “चीनी-तिब्बत भाषा परिवार" से संबंधित है।
प्रश्न 15. भारत ने राष्ट्रीय युवा नीति को कब अपनाया?
उत्तर : भारत सरकार ने वर्ष 2003 में इसे अपनाया।
प्रश्न 16. भारत की जनसंख्या में युवा जनसंख्या कितने प्रतिशत है?
उत्तर : भारत में युवा जनसंख्या 22% है।
प्रश्न 17. भारत के संविधान में अंग्रेजी के अतिरिक्त कितनी भाषाएं है?
उत्तर : 22 भाषाएँ।
प्रश्न 18. आर्थिक गतिविधियों में स्त्रियों की कम प्रतिभागिता के कारण बताइये।
उत्तर : 1) संयुक्त परिवार
2) निम्न सामाजिक व शैक्षिक स्तर।
3) बारंबार शिशु जन्म
4) रोजगार के सीमित अवसर













Comments