top of page
earth-map-dual-monitor-earth-geography-w
Concepts-of-Geography.png
Search

इंटर कला के 12वीं कक्षा के भूगोल के तीसरे पाठ का प्रश्न - उत्तर का दूसरा भाग

लघु उत्तरात्मक प्रश्न ( चार अंक वाले प्रश्न)

प्रश्न 19. भारत की जनसंख्या का असमान वितरण किस तथ्य को दर्शाता है?

उत्तर : भारत की लगभग 76 प्रतिशत आबादी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार,पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक एवं गुजरात में बसती है। इसका मुख्य कारण है :

1) कृषि के लिए उपयुक्त जलवायु एवं उच्चावच :- उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्य नदियों के द्वारा निर्मित उपजाऊ मैदान के अंतर्गत आते हैं जो कृषि के लिए उपयुक्त है और बड़ी जनसंख्या का पोषण कर सकते हैं।

2) औद्योगिक विकास :- महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक जैसे राज्यों में कृषि के साथ-साथ औद्योगिक विकास भी जनसंख्या, संकेद्रण का कारण है।

3) सामाजिक सांस्कृतिक कारकों जैसे रीति रिवाज़ धर्म, जाति ने भी जनसंख्या के वितरण को प्रभावित किया है।

प्रश्न 20. आर्थिक स्तर की दृष्टि से भारत की जनसंख्या को कितने वर्गों में बाँटा जा सकता है?

उत्तर : आर्थिक स्तर की दृष्टि से भारत की जनसंख्या को तीन वर्गों में बांट सकते है।

1) मुख्य श्रमिक :- वह व्यक्ति जो एक वर्ष में कम से कम 183 दिन कामा करता है, मुख्य श्रमिक कहलाता है।

2) सीमांत श्रमिक:- वह व्यक्ति जो एक वर्ष में 183 दिनों से कम दिन काम करता है, सीमांत श्रमिक कहलाता है।

3) अश्रमिक :- जो व्यक्ति बेरोजगार होता है उसे अश्रमिक कहते हैं।

प्रश्न 21. 1901-1921 की समयावधि में भारत की जनसंख्या वृद्धि दर में स्थिरता या नकारात्मकता क्यों थी? कारण स्पष्ट करें?

उत्तर : इस अवधि में भारत में जन्मदर एवं मृत्युदर दोनों ही उच्च थे।

1) स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का अभाव था।

2) लोगों में साक्षरता प्रतिशत बहुत कम थी।

3) खाद्यान्नों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के समुचित वितरण की व्यवस्था नहीं थी।

प्रश्न 22. भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा नीति कब अपनाई गई तथा इसके मुख्य उद्देश्य क्या थे?

उत्तर : भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा नीति 2003 में अपनाई गई और इसके मुख्य उद्देश्य थे:

1) युवाओं व किशोरों के चहुमुखी विकास पर बल देना।

2) उनके गुणों का बेहतर मार्गदर्शन देना, ताकि देश के रचनात्मक विकास में वे अपना योगदान दे सकें।

3) उनमें देश भक्ति व उत्तरदायी नागरिकता के गुणों को बढ़ाना।

प्रश्न 23. समाज के समक्ष किशोरों की प्रमुख चुनौतियाँ क्या है?

या यदि किशोरों को समुचित ढंग से मार्गदर्शित न किया जाए तो वे काफी सुभेध भी होते हैं –स्पष्ट करो।

उत्तर : समाज के समक्ष किशोरों की प्रमुख चुनौतियाँ है:

निरक्षरता :- अधिकतर किशोर वर्ग, विशेषतम निरक्षर हैं, जिसके कारण वह अपने व परिवार के विकास में योगदान नहीं दे पाती।

औषध दुरुपयोग :- अधिकतर किशोर शिक्षा पूरी किए बिना ही विद्यालय छोड देते हैं और औषध या मदिरापान के कारण रास्ता भटक जाते है। ऐसे लोग समाज के लिए अभिशाप बन जाते हैं और सामाजिक परिवेश को बिगाड़ते हैं।

विवाह की निम्न आय :- विवाह की निम्न आयु उच्च मातृ मृत्यु दर का कारण बनती है। जो आगे जाकर लिंगानुपात को प्रभावित करती

समुचित मार्गदर्शन का अभाव :- किशारों को समुचित मार्गदर्शन देने के लिए किसी ठोस कदम का अभाव है। जिस कारण वे मार्ग से भटक जाते हैं।

अन्य चुनौतियां:-HIV, AIDS किशोरी माताओं से उच्च मातृ मृत्यु दर आदि।

प्रश्न 24. आर्थिक कारकों के कारण जनसंख्या किस प्रकार प्रभावित होती है? उदाहरण द्वारा स्पष्ट करें ।

उत्तर : आर्थिक कारकों में प्राथमिक, द्वितीयक व तृतीयक क्रियाएँ भी सम्मिलित होती है। तकनीकी ज्ञान आर्थिक क्रियाओं का अंग है। इसलिए जिस क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान पर निर्भर विकास होता है, वही अधिक जनसंख्या निवास करती है। औद्योगिक व नगरीय क्षेत्रों में इसी कारण अधिक जनसंख्या बसी होती है। जैसे-मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरू आदि। जिन क्षेत्रों में कृषि अधिक होती है, वहाँ उत्पादन अधिक होता है, वे क्षेत्र भी अधिक बसे होते है। जैसे -पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि।

प्रश्न 25. 1921-1951 के मध्य जनसंख्या वृद्धि स्थिर होने के तीन कारण स्पष्ट करें।

उत्तर : 1) स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि के कारण, मृत्यु दर में कमी आई।

2) लोगों में जागरूकता आई व वृद्धि दर नियमित रही। समाज में शिक्षा के कारण लोगों में जागरूकता आई व जन्म दर भी कम रही।

4) परिवहन एवं संचार तंत्र के बेहतर होने से वितरण प्रणाली में सुधार आना।

प्रश्न 26. भारत के आयु पिरामिड की विशेषताएँ बताए।

उत्तर : 1) उच्च आयु-वर्ग में पिरामिड संकरा है।

2) 22% जनसंख्या, 50 वर्ष की आयु तक पहँच पाती है।

3) 60 वर्ष की आयु के लोगों की जनसंख्या 12% है।

4) 40-49 वर्ष आयु वर्ग में 10% जनसंख्या पाई जाती है।

प्रश्न 27. भारत में लिंग अनुपात घटने के चार कारण बताइए।

उत्तर : 1) लड़कियों की अपेक्षा लड़कों के जन्म को प्राथमिकता

2) कन्या भ्रूण हत्या

3) कुपोषण के कारण बाल्यावस्था में ही कन्या शिशुओं की मृत्यु हो जाती है।

4) समाज में स्त्रियों को कम सम्मान प्राप्त होना। उनके स्वास्थ्य व पोषण पर ध्यान न दिया जाना।


 
 
 

Recent Posts

See All
THIRD LIST FOR ADMISSION IN SESSION-2020-2022

इंटरमीडिएट सत्र 2020-2022 में नामांकन हेतु चयनित छात्रों की सूची और PDF FORM यहाँ से डाउनलोड करें।

 
 
 
SECOND LIST FOR ADMISSION IN SESSION-2020-2022

इंटरमीडिएट सत्र 2020-2022 में नामांकन हेतु चयनित छात्रों की सूची और PDF FORM यहाँ से डाउनलोड करें।

 
 
 

Comments


  • White Instagram Icon

Contact Us

Address

© Copyright 2019-2025 by S S +2 High School Simaria. Proudly control with R MAHTO

Tel: 9934336962

Email: plus2simaria@gmail.com

Simaria-Chatra Road, At- Banhe,

P O- Simaria, Dist- Chatra,  Jharkhand, India  Pin- 825103

bottom of page