
BOYS ADMISSION SECTION
S S +2 HIGH SCHOOL SIMARIA
राज्य सम्पोषित +2 उच्च विद्यालय, सिमरिया चतरा में आपका स्वागत है. यहाँ नीचे (सत्र - 2025-2027 ) में नामांकन हेतु ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म दिया गया है. सभी कोटि के लड़के इस फार्म को भरेंगे
राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय सिमरिया चतरा में इंटरमीडिएट सत्र 2025-2027 के तीनों संकाय (कला विज्ञान/वाणिज्य) में नामांकन हेतु ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आवेदन दिनांक 01/06/2025 से प्रारंभ की जा रही है.
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 12/06/2025 है.
नामांकन हेतु सामान्य निर्देश
-
प्रवेश परीक्षा हेतु सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.
-
विद्यालय के पोषक क्षेत्र के ही विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे. दूसरे +2 विद्यालय/ इंटर कॉलेज के पोषक क्षेत्र के विद्यार्थी वही नामांकन कराए. इस विद्यालय में आवेदन करने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा.
-
नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन मैट्रिक परीक्षा में प्राप्त MARKS के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे.
-
इंटर के विभिन्न संकाय में नामांकन हेतु आवेदन करने के लिए मैट्रिक परीक्षा में निम्नलिखित प्राप्तांक से कम अंक नहीं होना चाहिए
I A/ I SC/I COM में नामांकन हेतु मैट्रिक में प्राप्तांक
(1) सभी कोटि के लड़कों के लिए :- 75% से अधिक अंक
(2) सभी कोटि के लड़कियों के लिए :- 65% से अधिक अंक
नोट :- संबंधित कोटि के आवेदक संबंधित फॉर्म ही ऑनलाइन करेंगे. दूसरे कोटि का फॉर्म ऑनलाइन करने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा.
-
निर्धारित तिथि तक विद्यालय में उपलब्ध सीट से कम आवेदन आने की स्थिति में मैट्रिक परीक्षा में प्राप्त अंक को कम करके नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ाई जा सकती है.
==============================================================
ऑनलाइन आवेदन करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश
-
आवेदक के पास अपना ईमेल आईडी होना चाहिए, क्योंकि एक ईमेल से सिर्फ एक आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा.
-
आवेदक के पास व्हाट्सएप से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर होना चाहिए.
-
इंटर कला/विज्ञान/वाणिज्य सत्र 2025-2027 में नामांकन हेतु ऑनलाइन फॉर्म दो भाग में भरना है:-
पहला भाग:- इसमें आवेदक अपने व्यक्तिगत जानकारी, मैट्रिक परीक्षा में प्राप्त
MARKS संबंधी जानकारी भरेंगे.
दूसरा भाग:- इसमें आवेदक को मैट्रिक परीक्षा का मार्कशीट को स्कैन करके लोड करना है.(मार्कशीट का फाइल नाम विद्यार्थी अपने नाम से सेव करके अपलोड करेंगे।)